Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

मानसून की तेज बारिश से झारखंड के लोगों को मिला सुकून

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मानसून की तेज बारिश से झारखंड के लोगों को मिला सुकून
विज्ञापन
  • दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में लोगों को गर्मी से निजात मिलती नजर आ रही है क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में रात से ही बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अभी 2 दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है।

दक्षिणी हिस्से समेत राजधानी रांची में होगी अच्छी बारिश 
बता दें कि राज्य में जितनी अच्छी बारिश होगी उतनी ही किसानों को खेती में राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव क्षेत्र अगले 48 घंटों के दौरान झारखंड से होकर गुजरेगा। इससे झारखंड के दक्षिणी हिस्से समेत राजधानी रांची में अच्छी बारिश होगी। 

राज्य में कल रात से लगातार बारिश हो रही है। अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा और बारिश होती रही तो राज्य में जून में हुई बारिश की भरपाई 1-2 दिनों में हो जायेगी। मौसम विभाग के अनुसार बोकारो, धनबाद, गढ़वा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में अभी और बारिश होगी। 

मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। सिर्फ इन इलाकों में ही नहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन जगहों पर हुई है अच्छी बारिश
जानकारी के मुताबिक राज्य में जिन जगहों पर अच्छी बारिश हुई है उनमें पिछले 24 घंटों में सिमडेगा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गयी है। सिमडेगा में 67.5 मिमी बारिश हुई है, धनबाद में 24.0, लोहरदगा में 19.3, मेदिनीनगर में 18.2, गढ़वा में, 10 और बोकारो में 9.0 मिमी बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बोकारो, धनबाद, गढ़वा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में अभी और बारिश होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 56,338