Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : 19 जून के बाद राज्यभर में प्री-मानसून और मानसून की बारिश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 19 जून के बाद राज्यभर में प्री-मानसून और मानसून की बारिश
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में प्री- मानसून  एवं मानसून  की बारिश 19 जून के बाद शुरू होने की संभावना है, लेकिन राज्य को इस पूरे महीने गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बृहस्पतिवार को उक्त बातें कहीं।

29 जून तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं

रांची स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय केन्द्र के प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा लगाये गये पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल पूरा राज्य भारी गर्मी एवं लू की चपेट में है।

प्री-मानसून वर्षा 19 जून के बाद प्रारंभ हो जायेगी

अभिषेक कुमार ने कहा कि राहत की बात यह है कि झारखंड में प्री-मानसून वर्षा 19 जून के बाद प्रारंभ हो जायेगी और जल्द ही मानसून की वर्षा भी प्रारंभ होने की पूरी संभावना है। आज सबसे अधिक वर्षा 14.5 मिमी लोहरदगा में दर्ज की गयी।

जबकि गोड्डा 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 44.7 के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। रांची में आज अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड में 19 जून से राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,119