Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

बिपरजॉय गंभीर चक्रवाती तूफान, कर सकता है भारी नुकसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिपरजॉय गंभीर चक्रवाती तूफान, कर सकता है भारी नुकसान
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अरब सागर पर बने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर तटीय राज्यों की सरकारें हाईअलर्ट पर हैं। भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुरुवार शाम सौराष्ट्र और कच्छ के तटों से टकरायेगा। 

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ घंटों के भीतर बिपरजॉय पूर्व मध्य और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जायेगा। यह कुछ समय के लिए उत्तर दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और फिर उत्तर उत्तर पश्चिम की दिशा में मुड़ जायेगा। 

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि बिपरजॉय बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान है, यह भारी नुकसान करने की क्षमता रखता है। इसकी वजह से कच्छ में 2-3 मीटर ऊंची ज्वारीय लहरों के साथ पोरबंदर और द्वारका जिलों में तेज हवाओं के साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की उम्मीद है। 

बिपरजॉय गुरुवार सुबह 05:30 बजे पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) से लगभग 180 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुरुवार शाम तक यह जखाऊ बंदरगाह के पास मांडवी और सौराष्ट्र-कच्छ एवं आसपास के तटों को पार करेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 58,156