Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : 12 जून से होगी प्री-मानसून बारिश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 12 जून से होगी प्री-मानसून बारिश
विज्ञापन

कल से चढ़ेगा पारा; लू का अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 12 जून से प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो जायेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि झारखंड के उत्तरी-पूर्वी और मध्य भाग में स्थित जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 

विभाग का यह भी कहना है कि शनिवार से राज्य का पारा और 2 डिग्री सेल्सियस चढ़ेगा इसलिए, फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। राज्य में मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद ही गर्मी से राहत की उम्मीद है।

मौसम विभाग (रांची) के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 जून से झारखंड में मानसून औपचारिक रूप से दस्तक देगा। गुरुवार और शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन शनिवार को यह 2 डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि संताल परगना सहित राज्य के कई हिस्सों में लू चलेगी। गर्म हवाओं की वजह से भी राज्य में दिन के तापमान में इजाफा होगा। तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 19 जून को मानसून झारखंड में दस्तक देगा। कल ही मानसून ने 4 दिन की देरी से केरल में दस्तक दी है और कर्नाटक तक में मानसूनी बारिश शुरू हो गयी है। तमिलनाडु के भी कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हो रही है।

आमतौर पर झारखंड में मानसून का प्रवेश 10 जून तक हो जाता है लेकिन इस बार 1 सप्ताह की देरी से दस्तक देगा। मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद ही झारखंड में गर्मी, तेज धूप और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। इस बीच चिकित्सकों ने लू के बीच राज्यवासियों के लिए कुछ चेतावनी और सलाह दी है।

उनका कहना है कि लू के थपेड़े स्ट्रोक और ब्रेन हेमरेज का कारण बन सकते हैं। यदि जरूरी न हो तो दोपहर में बाहर न निकलें। तरल पदार्थ मसलन पानी, शर्बत, जूस, छाछ, नींबू पानी आदि का सेवन करते रहें। बाहर निकलना हो तो पूरे शरीर को ढंकने वाले गर्म कपड़े पहनकर जायें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 58,110