Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

गंभीर तूफान में बदला चक्रवात बिपारजॉय

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गंभीर तूफान में बदला चक्रवात बिपारजॉय
विज्ञापन
  • अगले 12 घंटे में गुजरात के तटों पर दिख सकता है असर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि चक्रवाती तूफान बिपारजॉय अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व-मध्य और आसपास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जायेगा। 

आईएमडी ने एक ट्वीट में कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान बिपारजॉय पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ा और, एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया। 

आईएमडी, अहमदाबाद की निदेशक मनोरमा मोहंती ने मीडिया से कहा कि कहा कि चक्रवात पोरबंदर जिले से लगभग 1,060 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है। उन्होंने कहा कि चक्रवात से तटीय जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 

तूफान के कारण खराब मौसम और समुद्र की स्थिति अगले तीन-चार दिनों में हवा की गति को 135-145 किमी प्रति घंटे से 160 किमी प्रति घंटे तक ले जा सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 14 जून तक अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गयी है। 

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि चक्रवात से सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों में नौ से 11 जून के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 58,035