Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : वज्रपात से 6 की मौत झारखंड में आंधी-बारिश का कहर, मौसम विभाग ने लोगों को दी ये सलाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : वज्रपात से 6 की मौत झारखंड में आंधी-बारिश का कहर, मौसम विभाग ने लोगों को दी ये सलाह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड वासियों ने सोचा था कि राज्य में बारिश होने से गर्मी से राहत मिल जाएगी, लेकिन क्या पता था कि तेज आंधी और बारिश लोगों के लिए जानलेवा साबित होगी।

बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत

दरअसल, राज्य में तेज आंधी और बारिश के चलते कई जगहों पर बिजली गिरी है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। बारिश और ओले पड़ने की वजह से कई जिलों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि राज्य के कई जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। तेज हवा चलने के कारण कई इलाकों में सड़क पर पेड़ गिर गये हैं।

खंभे व पेड़ के नीचे खड़ने से है खतरा
मौसम केंद्र के मुताबिक झारखंड के मध्य, पूर्वी व दक्षिण भाग के जिले जैसे गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां में आज भी बारिश के साथ वज्रपात देखने को मिल सकती है।

 इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को अलर्ट किया गया है कि यदि हल्की बारिश भी होती हैं तो घर से बाहर न निकलें और और घर के बाहर है तो किसी सुरक्षित स्थान का सहारा लें। 

खंभे के नीचे व पेड़ के नीचे बिल्कुल भी ना खड़े रहे। वहीं, जमशेदपुर जिले में मूसलाधार बारिश के चलते शहर के सड़कों पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, मूसलाधार बारिश और तेज हवा होने से ग्रामीण क्षेत्र में काफी नुकसान होने की खबर है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 62,682