Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : 40-45 डिग्री पारा और चिलचिलाती धूप से परेशान हैं राज्यवासी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : 40-45 डिग्री पारा और चिलचिलाती धूप से परेशान हैं राज्यवासी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है। अब झारखंड का पारा हाई हो गया है। तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच चला गया है। लोग चिलचिलाती धूप से परेशान नजर आ रहे हैं। लू के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। 

गर्मी का आलम यह है कि दोपहर 12 के बाद से बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। मार्केट में इक्के दुक्के लोग ही नजर आते हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। लोगों से लू और धूप में बेवजह नहीं निकलने की हिदायत दी गयी है। 

अभी कुछ दिन पहले तक झारखंड का मौसम बारिश की वजह से सुहावना हो गया था। अब फिर से मौसम गर्म रहने लगा है। झारखंड राज्य में पिछले 24 घंटों की बात करे तो इसमें सबसे ज्याद तापमान वाले शहरों में जमशेदपुर का स्थान पहले पायदान पर है। 

जहां का तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। शहर में लोग प्रतिदिन लोग गर्म हवाएं और लू की चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं। वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो यहां का पारा भी 40 से ऊपर दर्ज किया गया है। बढ़ती गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है।

हालांकि राहत वाली बात ये है कि रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने ये अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे में मौसम के फिर से करवट ले सकती है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तपती गर्मी में लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 62,679