Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

म्यामांर में लैंडफॉल कर बांग्लादेश के कॉक्स बाजार तट से टकरायेगा मोचा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
म्यामांर में लैंडफॉल कर बांग्लादेश के कॉक्स बाजार तट से टकरायेगा मोचा
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात मोचा भारतीय समुद्र तट से दूर बांग्लादेश और म्यांमार के तटीय क्षेत्रों के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया कि तड़के करीब तीन बजे मोचा भारतीय समुद्र तट पोर्ट ब्लेयर से 750 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम पहुंच गया। यह बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से 350 किलोमीटर और म्यांमार के सितवे समुद्र तट से 260 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में अवस्थित है। यह 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है। 

लैंडफॉल के समय इसकी अधिकतम गति 210 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इस वजह से जानमाल के भारी नुकसान की आशंका है। विभाग के मुताबिक सबसे पहले चक्रवात म्यांमार के समुद्र तट पर लैंडफॉल करेगा। इसके बाद बांग्लादेश के कॉक्स बाजार तट पर टकरायेगा। इसके प्रभाव से इन दोनों देशों में तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश हो रही है। तटीय क्षेत्रों से अधिकतर लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा चुका है। इस चक्रवात के प्रभाव से कोलकाता के साथ ही दक्षिण 24 परगना और पूर्व तथा पश्चिम मेदिनीपुर के तटीय इलाकों में भी बारिश शुरू हो गयी है। 

भारत के तटीय इलाकों में इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। बावजूद इसके सुरक्षा के लिहाज से एनडीआरएफ की टीमें समुद्र तटीय क्षेत्रों में तैनात हैं। बरसात की वजह से कोलकाता के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम) और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,034