Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात मोचा बांग्लादेश के और करीब पहुंचा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात मोचा बांग्लादेश के और करीब पहुंचा
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मोचा और प्रभावी हो गया है। शनिवार तड़के पांच बजे यह चक्रवात भारत से दूर तथा बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के सीतवे समुद्र तटीय इलाके की ओर आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। 

फिलहाल यह पोर्ट ब्लेयर से 565 किलोमीटर उत्तर पश्चिम और बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से 760 किलोमीटर दक्षिण दक्षिण पश्चिम में अवस्थित था। यह म्यांमार के समुद्र तट से 690 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि यह रविवार दोपहर 150 से 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बांग्लादेश और म्यांमार के समुद्र तटीय क्षेत्रों में लैंडफॉल करेगा। इस वजह से जानमाल के भारी नुकसान की आशंका है। 

पश्चिम बंगाल के साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर इसका बहुत अधिक असर नहीं होगा। भारी बारिश होने के साथ तेज हवा चल सकती हैं। इसलिए सतर्कता बरतते हुए इन राज्यों में एसडीआरएफ के साथ एनडीआरएफ की तैनाती की गयी है।

इधर, चक्रवात के प्रभाव के बावजूद पश्चिम बंगाल के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां एक दिन पहले अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर के साथी पुरुलिया बांकुरा आदि क्षेत्रों में भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,612