Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

देश के कई राज्यों में तबाही मचा सकता है चक्रवात मोचा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देश के कई राज्यों में तबाही मचा सकता है चक्रवात मोचा
विज्ञापन
  • इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश संभावना

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बंगाल की खाड़ी में उफान मार रहा नया उष्णकटिबंधीय चक्रवात  मोचा इस समय देश में सुर्खियों में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा गहरा दबाव आज यानी 11 मई एक चक्रवाती तूफान मोचा बदल गया। 

इसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इससे बंगाल की खाड़ी के नजदीकी तटीय राज्यों में तेज हवाएं और बारिश होगी जबकि मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ेगा। फिलहाल चक्रवाती तूफान  मोका  बांग्लादेश में कॉक्स बाजार से 1210 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और पोर्ट ब्लेयर से लगभग 510 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है। आज आधी रात तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 मई को चक्रवाती तूफान मोचा तबाही मचा सकता है और 12 मई की सुबह तक बहुत गंभीर चक्रवात बन जायेगा। इसके बाद इसके उत्तर-पूर्व दिशा में फिर से मुड़ने की संभावना है और 14 मई की दोपहर तक दक्षिण पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार तट के बीच लैंडफॉल कर सकता है।

इन इलाकों में तेज हवाएं और बारिश संभव
मोचा के असर से आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। अंडमान सागर और बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी। लहर की ऊंचाई बहुत अधिक होगी, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा कर्नाटक, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  असम, तमिलनाडु के सिक्किम भागों और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। वहीं, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन का तापमान और बढ़ सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 67,535