Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

ओडिशा समेत कई राज्यों पर मंडराया साइक्लोन "मोचा" का खतरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ओडिशा समेत कई राज्यों पर मंडराया साइक्लोन "मोचा" का खतरा
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। 11 मई को दिखेगा तूफान का असर ईसीएमडब्ल्यूएफ ने तो साफ तौर पर कहा है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन विकसित हो रहा है जिसका असर 11 मई को भारत समेत कई देशों में नजर आयेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बंगाल के दक्षिणी पूर्व में एक लो प्रेशर एरिया डेवलप हो रहा है, जिसके तूफान में बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि ये साइक्लोनिक सर्कुलेशन आज से लेकर अगले दो दिनों में और खतरनाक शक्ल धारण कर सकता है। जिसकी वजह से देश के पूर्वी हिस्से समेत मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तरप्रदेश में अगले 4 दिन तक आंधी-तूफान आ सकता है और तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ है। इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 67,444