Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : अगले कुछ दिन गर्मी से मिलेगी राहत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : अगले कुछ दिन गर्मी से मिलेगी राहत
विज्ञापन
  • 4 डिग्री सेल्सियस तक कम होगा अधिकतम तापमान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है। राज्य के 24 जिलों में से 17 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं राज्य के पूर्वी भाग संथाल, कोल्हान और पश्चिमी भाग में हीट वेव का प्रकोप ज्यादा दिखा। 

लेकिन गुरुवार को शाम होते होते राजधानी रांची में भी आसमान में हल्की बारिश और हवा में नमी की वजह से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। वहीं पलामू जिले में उत्तरी भाग में शुक्रवार को अगले 03 घंटे के लिए मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी करते हुए मौसम साफ होने तक सजग और सतर्क रहने की अपील की गयी है। 

तपिश और हलक सूखा देने वाला गर्मी के बीच रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंडवासियों के लिए गर्मी से राहत की खबर दी है। मौसम केंद्र रांची ने अपने मौसम पूवार्नुमान में 21 अप्रैल को राज्य के एकाध इलाके में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 

वहीं 22 और 23 अप्रैल को राज्य में हल्की बारिश का क्षेत्र बढ़ेगा। अगले चार दिन में हल्की बारिश और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 04 डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट होगी। अधिकतम तापमान में कमी की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने से आसार हैं। 

इस दौरान कोल्हान और संथाल के इलाके में कुछेक जगहों पर गर्म हवाएं चल सकती हैं। वहीं राज्य के पश्चिमी तथा मध्य भाग के ऊपर बनी टर्फ लाइन और हवा के बिखराव की वजह से मिलने वाली नमी का असर दिखेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलता महसूस होगा। 

रांची मौसम केंद्र के कार्यकारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा है। सबसे अधिक तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का रिकॉर्ड किया गया है। वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 71,402