Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

2030 तक 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है धरती का तापमान : डॉ संजीव पॉल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
2030 तक 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है धरती का तापमान : डॉ संजीव पॉल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक्सएलआरआई जमशेदपुर के 21वें वीएसएल व कॉरपोरेट प्रोग्राम के 21वें दीक्षांत समारोह का बीते मंगलवार को आयोजन किया गया। इसमें संस्थान में संचालित विभिन्न कोर्सों के कुल 839 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के सेफ्टी हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव पॉल उपस्थित थे।

उन्होंने एक्सलर्स को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के इंटर-गवर्नमेंटल पैनल फॉर क्लाइमेट चेंज ने जलवायु परिवर्तन को लेकर अपनी नयी रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार 2030 तक धरती के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। इससे भारत समेत पूरी दुनिया पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज हम 8 बिलियन पर हैं और हमें संदेह है कि जीवन प्रत्याशा दर के मामले में यह 2040 तक जल्द ही 10 बिलियन हो जायेगा। 

इससे धरती पर संसाधनों पर जबरदस्त दबाव पड़ रहा है। हर किसी को क्लाइमेट चेंज के प्रति सजग रहने व इसमें अपनी जवाबदेही निभाने का आह्वान किया।

संजीव पॉल ने इस अवसर पर एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने एक्सएलआरआइ के विजन व मिशन से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आम तौर पर कोविड के बाद वर्चुअल लर्निंग चलन में आया, लेकिन एक्सएलआरआइ में पिछले 21 वर्षों से वर्चुअल लर्निंग के जरिए विद्यार्थियों को मैनेजमेंट की शिक्षा दी जा रही है। 

इस दौरान 11 अक्टूबर, 2023 से 10 अक्टूबर, 2024 के बीच एक्सएलआरआई द्वारा प्लेटिनम जुबली समारोह की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर अलग-अलग कोर्स के टॉपर विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट दिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,356