Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

अभी से क्यों सताने लगी गर्मी, जानें अगले 10 दिन का मौसम...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अभी से क्यों सताने लगी गर्मी, जानें अगले 10 दिन का मौसम...
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। आलम ये है कि सुबह सात से आठ बजे के बीच ही धूप लोगों को चुभने लगती है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है ये धूप और तीखी होती जाती है। ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा? क्या इस बेहाल कर देने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी या फिर तकलीफ बढ़ने वाली है? मौसम विभाग का क्या कहना है? आइये जानते हैं…

मौसम विभाग का क्या कहना है? 

मौसम विभाग ने बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और सिक्किम में हीट वेव का अनुमान जाहिर किया है। पंजाब और हरियाणा में भी हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ राजेंद्र के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके चलते पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। ये पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत दे सकता है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18-20 अप्रैल के बीच छिटपुट बारिश के आसार हैं। हिमालयी क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों के बीच भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब में ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम विभाग ने और क्या कहा

डॉ राजेंद्र के अनुसार, बारिश से कुछ इलाकों में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन इसके बाद तापमान फिर से बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-19 अप्रैल को हीटवेव की आशंका है। मध्य भारत में भी तापमान 2-3 डिग्री ऊपर जा सकता है।

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि जब हवाएं पूर्वी दिशा से या बंगाल की खाड़ी की दिशा से चलती हैं तो कई बार बादल छा जाते हैं जो पूर्वी राज्यों में तापमान को कम कर देते हैं। लेकिन उत्तर-पश्चिम से गर्म, शुष्क हवाएं पूर्वी भारत में चल रही हैं। इसलिए, पूर्वी राज्यों के लोगों को पर्याप्त रूप से गर्मी से बचाव के उपाय करने की आवश्यकता है।

अगले दस दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बारिश के चलते एक या दो दिन तापमान में कुछ कमी जरूर आयेगी, लेकिन इसके बाद फिर से हीटवेब का सामना करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के इलाके खासतौर पर प्रभावित रहेंगे। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,073