एबीएन सेंट्रल डेस्क। देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरु हो चुका है। सोमवार को राजधानी दिल्ली का तापमान 40 पार चला गया था। बता दें कि बीते एक हफ्ते से आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग ने तीन राज्यों, पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
इसके अलावा चार अन्य राज्यों-सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हीटवेव की संभावना है। हालांकि भारत के कुछ हिस्सों को मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में एक पश्चिमी विक्षोभ के आने से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुमान है कि आज (मंगलवार) शाम से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बदलने की संभावना है। दरअसल, आईएमडी ने अगले तीन दिनों तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
पश्चिम बंगाल में भीषण दो जिलों दार्जीलिंग और कलिम्पोंग को छोड़कर स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी मंं 23 अप्रैल तक छुट्टी कर दी गयी है। वहीं कोलकाता के कई प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि अगले 24 घंटों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जायेगा।