Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : पलामू टाइगर रिजर्व में वर्षों बाद दिखा बाघ, हाई अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : पलामू टाइगर रिजर्व में वर्षों बाद दिखा बाघ, हाई अलर्ट
विज्ञापन

टीम एबीएन, मेदिनीनगर/ रांची। झारखंड के टाइगर रिजर्व में एक बाघ देखा गया है। इसका प्रत्यक्ष फोटो भी सामने आ गया है। यह बाघ पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के कुटकू वन प्रक्षेत्र में स्पॉट किया गया है। यह नर बाघ है। पलामू टाइगर रिजर्व के नॉर्थ डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर कुमार प्रजेश कांत जेना ने स्वयं इस बाघ की तस्वीर ली है। 

उन्होंने बताया कि बाघ देखे जाने के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी वनकर्मियों को पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि नर बाघ पिछले दो दिन से इसी क्षेत्र में घूम रहा है। अब तक दो मवेशियों को भी मारकर खा चुका है। पीटीआर के कैमरे में दो जगहों पर बाघ कैद हुआ है। 

उन्होंने बताया कि बाघ व्यस्क है। उसके पग मार्क चार इंच से अधिक के हैं, जो बाघ के व्यस्क होने का प्रमाण है। जेना ने बताया कि ग्रामीणों को जंगल में जाने पर सावधानी बरतने की अपील की गयी है। साथ ही बताया कि वर्ष 2019-20 में पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क में एक बाघिन मृत अवस्था में मिली थी। उसके बाद पहली बार बाघ की तस्वीर पलामू टाइगर रिजर्व के कैमरे में कैद हुई है। 

पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ नहीं दिख रहा था। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ सीमा पर एक बाघ दिखा था और यह भी बताया गया था कि बाघ पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में प्रवेश किया है। इसके बाद से रिजर्व के अधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारी अलर्ट पर थे और लगातार निगरानी रख रहे थे।

वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से बाघ का वास्तविक लोकेशन सार्वजनिक नहीं किया है, जिस इलाके में बाघ दिखा है वह अति नक्सल प्रभावित इलाका रहा है और बूढ़ा पहाड़ से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। बूढ़ा पहाड़ एक तरफ से छत्तीसगढ़ से सटा हुआ है। संभावना है कि छत्तीसगढ़ सीमा पर नजर आने वाला बाघ हो सकता है। पीटीआर अधिकारियों के अनुसार इलाके में बाघ ने पिछले 24 घंटे के अंदर दो शिकार किये हैं।

दरअसल, पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि इलाके में बाघ की मौजूदगी है। रिजर्व के निदेशक कुमार आशुतोष, उपनिदेशक कुमार आशीष, प्रजेश जेना इस इलाके में गये हुए थे। अधिकारियों के सामने शनिवार को बाघ ने एक शिकार किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,647