Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : वज्रपात से दो की मौत, 20 तक के लिए येलो अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : वज्रपात से दो की मौत, 20 तक के लिए येलो अलर्ट
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कल हुई बारिश से मौसम में काफी बदलाव आ गया है। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारिश के चलते वज्रपात की वजह से 2 लोगों की मौत हो गयी है जबकि बारिश में पेड़ की टहनियां गिरने से वाहनों को भी नुकसान हुआ है।

बता दें कि ठनका गिरने से धुर्वा के शालीमार बाजार में वज्रपात से 13 वर्षीय बच्ची रितिका मुंडा की मौत हो गयी, जबकि 2 घायल हो गये हैं। उधर, जमशेदपुर के कदमडीह में हाइटेंशन तार गिरने से 38 साल की झुन्नू महतो की मौत हो गयी है। वहीं, शहर में तेज बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ की टहनियां व बिजली के खंभे गिरे, जिससे गाड़ियों को भी नुकसान हुआ।

बता दें कि 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलती हवाओं ने राज्य के तापमान में भी गिरावट लायी है। आज (शुक्रवार) को जिन जगहों पर बारिश की संभावना जतायी गयी है उनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, दुमका, धनबाद, गिरिडीह सहित कई इलाके शामिल हैं।

वहीं, आंधी और बारिश की वजह से राज्य के कई हिस्सों में बिजली गुल रही। राजधानी रांची में भी घंटों बिजली गुल रही। कई इलाकों में तार गिरने की वजह से 7 घंटे तक बिजली सेवा बाधित रही। शाम से शुरू हुई बारिश की वजह से गुल हुई बिजली को देर रात ही बहाल की गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,110