Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखण्ड : 15 मार्च से ठनका और बारिश के आसार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखण्ड : 15 मार्च से ठनका और बारिश के आसार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम केंद्र, रांची ने 15 मार्च, 2023 से वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी है। इस दौरान तेज हवा भी चलने की बात कही है। इसे देख विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक, 15 मार्च को राज्य के मध्य भाग यानी रांची समेत बोकारो, हजारीबाग, गुमला, खूंटी और रामगढ़ के साथ पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जतायी है। वहीं, 16 से 20 मार्च तक राज्य के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र ने 15 से 17 मार्च तक राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। 

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी है। वहीं, 18 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,861