Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

24 घंटों में बदलेगा रांची समेत कई जिलों का मौसम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
24 घंटों में बदलेगा रांची समेत कई जिलों का मौसम
विज्ञापन

आईएमडी ने जारी किया हाई अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के लोगों के लिए मौसम केंद्र से थोड़ी राहत देने वाली खबर है। क्योंकि इस बार मार्च के महीने में ही जमकर गर्मी बरस रही है, जिससे लोग अब दोपहर में निकलना पसंद नहीं कर रहे। 2 दिन पहले झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में जमकर बारिश हुई थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन फिर से भीषण गर्मी शुरू हो गयी। लेकिन अब 15 मार्च से रांची समेत अन्य जिलों में जमकर बारिश होने वाली है।

रांची मौसम केंद्र मौसम विज्ञानिक प्रीति गुनवानी ने abnnews24 से बातचीत कर बताया कि 15 मार्च से मौसम फिर करवट लेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, साथ ही कुछ जिलों में अधिक बारिश होगा। जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है व तेज हवा के साथ वज्रपात की भी संभावनाएं हैं। यह हाल तीन चार दिनों तक बना रहेगा, इससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत 15 मार्च को झारखंड के कुछ जिले जैसे पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, बोकारो व कोडरमा जैसे जिलों में बारिश होगी जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 

यहां पर बारिश के साथ वज्रपात भी देखे जायेंगे, जिसके चलते लोगों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। वहीं 16 व 17 को पूरे झारखंड में बारिश देखी जायेगी। तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा के साथ थंडर स्टॉर्म भी होगा जिसके लिए हाई अलर्ट जारी की जा चुकी है। चूंकि झारखंड छोटानागपुर पठार पर ऊंचाई में बसा हुआ है। जिस वजह से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से तेज हवाएं झारखंड की तरफ आती है, उन हवाओं में गर्मी के वजह से अधिक नमी रहती है। 

यहां पहाड़ी इलाका होने का हवा व बादल पहाड़ों से अधिक टकराते हैं। इस वजह से यहां वज्रपात की संभावना भी अधिक होती है बाकी राज्यों के मुकाबले मौसम विज्ञानिक ने कहा, संथाल परगना का आने वाले 4 दिनों में दिन का तापमान 30 से 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री पलामू प्रखंड का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री और न्यूनतम 17 से 19 डिग्री पश्चिमी सिंहभूम की अधिकतम 33 से 37 डिग्री,वही न्यूनतम 17 से 19 डिग्री की संभावना। उत्तरी व दक्षिणी छोटानागपुर की बात करें तो, अधिकतम 32 से 34 डिग्री व न्यूनतम 17 से 19 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,364