Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

बसंत पर ग्रीष्म का अतिक्रमण, 5℃ बढ़ गया झारखंड का तापमान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बसंत पर ग्रीष्म का अतिक्रमण, 5℃ बढ़ गया झारखंड का तापमान
विज्ञापन
  • गर्मी ने दे दी दस्तक, फरवरी में ही कई जिलों में सामान्य से 5℃ तक अधिक तापमान!

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। इस बार सुहावना बसंत ऋतु आया ही नहीं। राज्य में तापमान बढ़ने से फरवरी महीने में ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। रांची में जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2℃ ऊपर चला गया है। 

वहीं, चाईबासा का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7℃, बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3℃, डालटनगंज का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9℃ और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2℃ ऊपर पहुंच गया है। चाईबासा जिले को छोड़ बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर हैं।

22 फरवरी को रांची का अधिकतम तापमान 32.8℃ रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम 15.9 डिग्री सेल्सियस। इसके अलावा जमशेदपुर में अधिकतम 35.2 ℃ और न्यूनतम 16.3℃, डाल्टनगंज में अधिकतम 35.5℃ और न्यूनतम 14.2℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

जबकि 23 फरवरी को रांची में अधिकतम 33℃ और न्यूनतम 16.5℃, जमशेदपुर में अधिकतम 37.2 ℃ और न्यूनतम 16℃, डाल्टनगंज में अधिकतम 35.8℃ और न्यूनतम 14.6℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं बात करें तो 24 फरवरी की तो रांची में अधिकतम 32.7℃ और न्यूनतम 16.4℃, जमशेदपुर में अधिकतम 35.2 ℃ और न्यूनतम 17.7℃ जबकि डाल्टनगंज में अधिकतम 34.4℃ न्यूनतम 15.1℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,577