Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : पांच दिनों में पांच से छह डिग्री बढ़ेगा राज्य का तापमान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : पांच दिनों में पांच से छह डिग्री बढ़ेगा राज्य का तापमान
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अब ठंड जा रही है। गर्मी दस्तक देने लगी है। वहीं कई जिलों में मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में राज्य के तापमान में वृद्धि होगी। यह वृद्धि पांच से छह डिग्री तक हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार हवा के रूख में अब बदलाव हो रहा है। जिसके कारण राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर दिशा से आने वाली हवा के साथ पश्चिम की शुष्क और गर्म हवा भी आने लगी है। समय बीतने के साथ पश्चिम की गर्म हवा जोर पकड़ेगी और वातावरण गर्म होगा। झारखंड में अक्टूबर मध्य के बाद से बारिश नहीं हुई है। 

फिलहाल, बंगाल की खाड़ी में भी बारिश को लेकर सिस्टम बनने के आसार कम है। धरती की सतह सूख रही है। नमी कम हो जाने और गर्म हवा से वातावरण गर्म हो रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,738