Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : मौसम ले रही करवट, तपने लगी दुपहरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : मौसम ले रही करवट, तपने लगी दुपहरी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। फरवरी महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है। अभी होली का त्योहार आना भी बाकी है। लेकिन इससे पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह शाम ठंड अभी बाकी है। मौसम विभाग की माने तो दो से तीन दिनों में पारा ऊपर चढ़ेगा। आगामी कुछ दिनों में मौसम में बदलाव दिख सकता है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने अनुमान व्यक्त किया है कि देवघर, दुमका, धनबाद और साहिबगंज के तापमान में अगले कुछ दिनों में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से रांची और आसपास के जिलों में दोपहर के समय तेज धूप खिलने से गर्मी महसूस होने लगी है। 

ऐसे में रांची में दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं रात को न्यूनतम तापतान भी 16 से 17 डिग्री पहुंच जायेगा। इसके बाद लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री गढ़वा में न्यूनतम तापमान 13.8 रिकॉर्ड किया गया। वहीं कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे साफ है कि इस बार गर्मी कहर बरपायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 74,570