Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड पर चक्रवाती तूफान का खतरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड पर चक्रवाती तूफान का खतरा
विज्ञापन
रांची। झारखंड पर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी के मौसमी दशाओं में परिवर्तन के कारण चक्रवात के अनुकूल माहौल बन चुका है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की उम्मीद है। तटीय क्षेत्रों के साथ ही इसका असर झारखंड में भी व्यापक पैमाने पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में बारिश या तूफान आने की चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में दीपावली के आसपास से ठंड की शुरुआत होगी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले 5 दिन में सुबह और शाम सिहरन वाली ठंड रहेगी। हालांकि इसे लेकर मौसम विभाग ने किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,063