Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

12 डिग्री तापमान के साथ आज बंगाल का सबसे सर्द दिन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
12 डिग्री तापमान के साथ आज बंगाल का सबसे सर्द दिन
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को मौसम का शीतलतम दिन है। सर्दी के इस मौसम में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोलकाता में न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसकी वजह से ठंड एकबार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पहले ही स्पष्ट किया था कि जनवरी में ठंड का एक और दौर पड़ेगा। 

उसी के मुताबिक तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान महज 21.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कूचबिहार और कलिंगपोंग में तापमान नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसकी वजह से वहां कड़ाके की ठंड पहले से ही पड़ रही है। इस बार मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से पहले तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,732