Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

लेमनग्रास की खेती से किसानों को होगा फायदा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लेमनग्रास की खेती से किसानों को होगा फायदा
विज्ञापन
  • पंडवा में प्रखंड स्तरीय रवि कर्मशाला का आयोजन

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। कृषि विभाग की ओर से आज पंडवा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गीता मेहता ने की। साथ ही प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपेंद्र कुमार, बीटीएम अमित कुमार, वशिष्ठ मेहता आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कर्मशाला का उद्घाटन किया।

रबी कर्मशाला में किसानों को बताया गया कि पंडवा प्रखंड क्षेत्र में कुछ किसान लेमन ग्रास की खेती कर रहे हैं। अन्य किसान भी इनसे प्रेरित होकर लेमन ग्रास की खेती करना प्रारंभ करें। लेमन ग्रास की खेती से किसानों को फायदा होगा। वहीं नीलगाय एवं अन्य जानवरों से भी उसका नुकसान नहीं होगा। किसानों को फार्मर प्रोड्यूसर आॅगेर्नाइजेशन (एफपीओ) के गठन हेतु विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि एफपीओ के गठन से किसानों को फायदा होगा। सरकार द्वारा उन्हें आसानी से कृषि बीज एवं कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही उनके उत्पाद की बिक्री में मदद हो सकेगी।

 किसानों को एफपीओ गठन की विस्तृत विधि बताई गई। किसानों को लेमन ग्रास की खेती को विस्तार देने की बातें बताई गयी। बताया गया कि लेमन ग्रास एवं अन्य औषधीय पौधों की खेती के विस्तार से प्रखंड क्षेत्र में प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किए जाने हेतु कदम उठाया जायेगा, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल सकेगा। प्रोसेसिंग प्लांट लग जाने से किसानों को लेमन ग्रास से आॅयल निकालने हेतु किसी अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

बीटीएम अमित कुमार ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।  उन्होंने विशेष रूप से टपक सिंचाई पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पलामू में सुखाड़ की स्थिति बनी है। ऐसे में टपक सिंचाई प्रणाली किसानों के लिए वरदान साबित होगी। इस प्रणाली से किसानों के फसलों को आसानी से पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस प्रणाली के लगाये जाने से पानी की बर्बादी को भी रोका जा सकेगा। 

उन्होंने पानी का बचाव करते हुए फसलों की सिंचाई और उसका अधिक उत्पादन करने की दिशा में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 90% अनुदान पर टपक सिंचाई प्रणाली दी जा रही है। मंच संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने किया। किसानों से अपील किया गया कि कर्मशाला की बातों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर अन्य किसानों को भी जानकारी दें, ताकि वे भी लाभान्वित हो सकें। रबी कर्मशाला में प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधि, किसान मित्र, प्रगतिशील किसान आदि किसान उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,614