Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

झारखंड : तापमान ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड, सर्दी में गर्मी का एहसास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : तापमान ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड, सर्दी में गर्मी का एहसास
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रांची समेत राज्यभर में मौसम के बदलते मिजाज ने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिये हैं। हाल यह है कि दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सर्द हवाओं की जगह लोगों को गर्मी का मौसम महसूस हो रहा हैं। ऐसे में न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी को लेकर राजधानी रांची समेत राज्य भर में 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है। 

साल 2006 में दिसंबर के आखिरी हफ्ते में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन साल 2022 में 27 दिसंबर को कांके का न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिसने 16 साल पहले के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

बिरसा कृषि विवि के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो रमेश कुमार की मानें तो मौसम में आये इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाएं हैं, जो कि पश्चिम दिशा के रास्ते झारखंड में प्रवेश करती हैं। उन हवाओं का आना फिलहाल थम सा गया है। जैसे ही यह हवाएं निर्बाध रूप से झारखंड में प्रवेश करेंगी तो तापमान स्वाभाविक रूप से गिरना शुरू हो जायेगा। 

साथ ही बंगाल की खाड़ी में होने वाली हलचल के कारण भी झारखंड के कई जिलों में हल्के बादल और बूंदाबांदी भी नजर आ रही है, जिस कारण भी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

  • 10.2 डिग्री से…….28 दिसंबर
  • 12.4 डिग्री से…….27 दिसंबर
  • 7.3 डिग्री से…….26 दिसंबर
  • 8.3 डिग्री से…….25 दिसंबर
  • 6.0 डिग्री से—- 24 दिसंबर
  • 4.5 डिग्री से.—- 23 दिसंबर
  • 3.3 डिग्री से.—- 22 दिसंबर
  • 4.0 डिग्री से.—- 21 दिसंबर
  • 3.0 डिग्री से.—- 20 दिसंबर
  • 3.3 डिग्री से.—- 19 दिसंबर
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,472