Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

ठंड के बीच अब बारिश के आसार, कई शहरों का तापमान गिरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ठंड के बीच अब बारिश के आसार, कई शहरों का तापमान गिरा
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के उत्तरी भाग में ठिठुरन वाली सर्दी ने दस्तक दे दी है। कई शहरों में तापमान तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। आने वाले दिनों में रिकॉर्डतोड़ सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। सबसे पहले दिल्ली की बात करें तो आज सुबह यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ गया था वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं कुछ ऐसे भी राज्य हैं जहां ठंड के मौसम में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे में निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में सर्दी में पिछले आठ साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, छपरा बक्सर, आरा समेत कई जिलों में 25 दिसंबर के बाद से रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,923