Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

लगातार हो रही बर्फबारी ने बढ़ायी ठंड और कनकनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लगातार हो रही बर्फबारी ने बढ़ायी ठंड और कनकनी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लगातार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला तेज हो सकता है। इसके साथ ही मैदानी भागों में अब उत्तरी बयार बहने लगेगी। इसके असर से देश के तमाम राज्यों में तापमान में गिरावट आयेगी।  
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी। ये हवाएं हिमालय के पहाड़ों से होकर आएंगी, इसलिए इनके असर से दिन व रात के तापमान में गिरावट आयेगी। इससे सुबह व रात को ठंड बढ़ेगी। अगले दो-तीन दिनों में रात का तापमान तेजी से गिरेगा।  
हिसार स्थित मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इनकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात हो रहा है। कुछ  मैदानी राज्यों में हल्की बारिश भी हुई है। 16 व 19 नवंबर को भी कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। 
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ 
हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर में लिपटे दिखाई देने लगे हैं। अब दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान, मप्र समेत समूचे उत्तर पश्चिमी व उत्तर पूर्वी राज्यों में ठंड बढ़ेगी। सुबह व शाम के समय धुंध भी देखने को मिलेगी। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। 
बंगाल की खाड़ी में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही आज दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके पड़ोस के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,701