Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयास पहले से ज्यादा जरूरी : बाइडेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयास पहले से ज्यादा जरूरी : बाइडेन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के नेताओं से ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के अपने संकल्प को और मजबूत करने का आग्रह किया और कहा कि यूक्रेन पर रूस का आक्रमण जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की आवश्यकता को पुष्ट करता है। बाइडेन ने कहा, हम अब अपने कार्यों के परिणामों के बारे में अनजान नहीं बने रह सकते या अपनी गलतियों को दोहराना जारी नहीं रख सकते। शर्म अल शेख में सीओपी27 नामक संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में शुक्रवार को बाइडेन की उपस्थिति उनकी यात्रा का पहला पड़ाव है। इसके बाद वह दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए कंबोडिया और फिर जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचेंगे। बाइडेन ने सीओपी27 में स्वच्छ ऊर्जा पहलों पर खर्च बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कीमतों को कम करने के लिए किस प्रकार तेल एवं गैस के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,068