Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

दिवाली पर कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दिवाली पर कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दशहरा के बाद अब दिवाली का मजा भी किरकिरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिवाली या उससे पूर्व या फिर उसके बाद तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है जिससे दीए जलाना, बाहर रोशनी करना आसान नहीं रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र सप्ताहांत तक चक्रवात में बदल सकता है। अगले 48 घंटों में दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ने और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 22 अक्तूबर की सुबह तक एक अवसाद में केंद्रित होने की संभावना है। इसके बाद पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान के तेज होने की संभावना है। अगर कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदलता है तो पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में जमकर बारिश होगी। यह बारिश दिवाली के रंग में भंग डाल सकती है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,281