Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

पलामू : नीलांबर पीतांबरपुर के कुंदरी में 9 मई को होगा पर्यावरणविदों का महाकुंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : नीलांबर पीतांबरपुर के कुंदरी में 9 मई को होगा पर्यावरणविदों का महाकुंभ
विज्ञापन
नीलांबर पीतांबरपुर। प्रखंड के कुंदरी में उद्घोष फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश सिंह कुंदरी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि 09 मई को राष्ट्रीय पर्यावरण अधिवेशन कुंदरी में होना सुनिश्चित किया गया। जिसमें देश के कई क्षेत्रों से पर्यावरण पर्यावरणविदों वआगमन होगा। राष्ट्रीय पर्यावरण अधिवेशन 2021 के मुख्य विषय : पलाश संरक्षण और स्वरोजगार,गौरेया संरक्षण में आम आदमी की भूमिका, वन्य जीव संरक्षण और मानव जीवन का अस्तित्व, देव स्थानों में देववृक्ष की स्थापना, संरक्षण और आध्यात्मिक लाभ और ज्योतिषीय लाभ, तालाब संरक्षण से जल संकट का समाधान, औद्योगिक विकास और पर्यावरण में संतुलन की आवश्यकता, प्लास्टिक की चुनौतियां और समाधान-झारखंड मॉडल, गंगा नदी साफ हो सबका साथ हो, प्रवासी पक्षियों का संरक्षण-भागलपुर मॉडल, वनों में आग-समस्या और समाधान, वाटर हार्वेस्टिंग में योद्धाओं का अनुभव समेत भारत की पर्यावरण नीति और स्वरोजगार नीति कैसी हो। जिसमें जल संरक्षण, वायु संरक्षण, मृदा संरक्षण, पशु-पक्षी संरक्षण, स्वरोजगार के क्षेत्रो में कार्य के पर्यावरण योद्धाओं को सम्मानित भी किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि सरयू राय, विधायक पूर्वी जमशेदपुर सह पर्यावरणविद, मुख्य वक्ता सह विशेष आमंत्रित अतिथि राजेंद्र सिंह (जल पुरुष), राम लखन सिंह, कुलपति नीलांबर-पीतांबर विवि पलामू, ब्रिजेशकांत कांत द्विवेदी, निदेशक बायोवेद विश्वविद्यालय प्रयागराज, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त ईहा दीक्षित मेरठ, डॉ धर्मेंद्र कुमार, पीपल नीम तुलसी अभियान के प्रणेता, बिहार, नीतीश कुमार, देववृक्ष महायज्ञ, विजय पाल बाघेल, दिल्ली सहित सैकड़ों पर्यावरण प्रेमियों का आगमन होगा। उन्होंने बताया कि इस कोरोना संकट को देखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर अर्जुन महतो, विनोद राम, लभल पाल, राजेश पाल ,दिगनु देवी, मंजू देवी, सरिता देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन