Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वन और पर्यावरण

कृषि-वनोपजों का वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग के लिए आपस में सामंजस्य बनायें : संजीव कुमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कृषि-वनोपजों का वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग के लिए आपस में सामंजस्य बनायें : संजीव कुमार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के सीईओ संजीव कुमार ने कहा कि राज्य में उपलब्ध सभी प्रमुख कृषि एवं वनोपज का समयवार डाटाबेस तैयार कर इन उत्पादों का वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग के लिए हमें आपस में सामंजस्य स्थापित कर कार्य करना होगा। कुमार ने वन परिसर स्थित पलाश भवन सभागार में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड की एकदिवसीय कार्यशाला में आये सभी जिलों के वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कृषि उपज के अलावा इमली, महुआ, साल बीज, पत्ते, लाह, करंज, चिरौंजी सहित कई प्रकार के अन्य वनोत्पाद हैं, जिसका उचित मूल्य वहां के ग्रामीणों को नहीं मिल पाता। बिचौलिये इनसे कम दाम में खरीदकर इसे बाजार में अधिक मूल्य में बेच रहे हैं। ग्रामीणों को इन उत्पादों का सही मूल्य मिले, उनके जीवनस्तर में सुधार आ सके, इसके लिए हमें सुद्दढ़ व्यवस्था बनाकर कार्य करना है। श्री कुमार ने कार्यशाला में आये सभी जिलों के वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारियों से संस्थान द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली एवं कार्य में आ रही समस्याओं पर विमर्श किया। उन्होंने कहा कि हमें कृषि एवं वनोत्पाद का ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके, इसके लिए समस्या की जानकारी एकत्रित कर उनका समाधान करना है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 116,272