Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

एसआर डीएवी पुंदाग में वैश्विक शांति और आरोग्य हेतु वैदिक महाहवन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में वैश्विक शांति और आरोग्य हेतु वैदिक महाहवन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल , पुंदाग में सामूहिक महाहवन का आयोजन हुआ, जिसमें आर्य समाज रांची की पूर्व प्रधाना सुशीला गुप्ता, डीएवी कॉमलेज प्रबंधन समिति के सदस्य एसएल गुप्ता ने मुख्य यजमान के रूप में यज्ञ में आहुति डाली। इस पुनीत कार्य में विद्यालय के प्रबंधक वीके पांडे तथा प्राचार्य एसके मिश्रा ने उनका साथ दिया। कतिपय कारणवश विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पीपी आर्य आज के हवन कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाये। पर उन्होंने सभी आर्य बन्धु-बान्धवों के लिए शुभकामना संदेश संप्रेषित किया। महाहवन के बाद सुशीला गुप्ता ने अपनी मधुर आवाज़ में भजन प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक रूप प्रदान किया।उन्होंने हवन में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को आशीर्वाद भी दिया। डीएवी स्कूलों में आयोजित हवन के कार्यक्रम विद्यार्थियों में संस्कार डालने का काम करते हैं, जो वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अतिआवश्यक हैं। मुख्य यजमान के अनुसार इन्हीं गतिविधियों से डीएवी विद्यालयों में मूल्य आधारित शिक्षा का बीजारोपण होता है। विद्यार्थी भारतीय आदर्श एवं जीवन मूल्य को समझ पाते हैं तथा स्वामी दयानंद के ज्ञान - विज्ञान की संकल्पना को मूर्त रूप मिल पाता है। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय में प्रत्येक सप्ताह सामूहिक हवन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने तथा भारतीय होने पर गर्व की अनुभूति करवाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने विद्यालय परिसर में आयोजित हवन के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सम्मानित अतिथियों, आर्य रत्न डॉ पुनम सूरी, डॉ जेपी शूर चेयरमैन आर्या एवं क्षेत्रीय अधिकारी अरुण कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। शांति पाठ तथा जय घोष की ध्वनि से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,869