Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

धार्मिक संगठनों को सबसे ज्यादा दान करते हैं भारतीय, भिखारियों को मिलता है मात्र 12%

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धार्मिक संगठनों को सबसे ज्यादा दान करते हैं भारतीय, भिखारियों को मिलता है मात्र 12%
विज्ञापन
एबीएन सोशल डेस्क। भारतीय परिवारों ने वर्ष 2021-22 के दौरान 23,700 करोड़ रुपये दान किये, जिसमें से सबसे अधिक दान धार्मिक संगठनों को मिला। अशोक विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। अशोक विश्वविद्यालय में सामाजिक प्रभाव और परोपकार केंद्र और वल्र्ड पैनल डिवीजन ऑफ कंटार द्वारा हॉऊ इंडिया गिव्स, 2021-22 शीर्षक से जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारतीयों ने ज्यादातर दान नकद दिया। इस अध्ययन के लिए 18 राज्यों के कुल 81,000 परिवारों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया। अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है, धार्मिक आस्था प्राथमिक तौर पर भारतीयों को दान करने के लिए प्रेरित करती है। वहीं, वित्तीय संकट से गुजर रहे परिवारों की मदद की इच्छा और पारिवारिक परम्परा दान देने के अन्य प्रेरक कारण हैं। दक्षिण भारत ने सबसे अधिक औसत राशि दान की, उसके बाद पश्चिम भारत का स्थान आता है। पूर्वी और उत्तर भारत में दान देने के मामले सबसे अधिक रहे। अध्ययन में खुलासा हुआ कि 64 प्रतिशत परिवारों ने धार्मिक संगठनों को दान दिया। अध्ययन के मुताबिक अनुमान है कि धार्मिक संगठनों को करीब 16,600 करोड़ रुपये की राशि दान की गई, जो कुल दान का करीब 70% है। वहीं, कुल दान का 12% भिखारियों को मिला है, यानी उन्हें 2,900 हजार करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,078