Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बद्रीनाथ और स्वामी सदानंद बने द्वारका शारदा पीठ के प्रमुख

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बद्रीनाथ और स्वामी सदानंद बने द्वारका शारदा पीठ के प्रमुख
विज्ञापन
एबीएन सोशल डेस्क। शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारी का आज एलान कर दिया गया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ज्योतिषपीठ बद्रीनाथ और स्वामी सदानंद को द्वारका शारदा पीठ का प्रमुख घोषित किया गया है। दोनों के नाम की घोषणा शंकरचार्य जी की पार्थिव देह के सामने हुई। शंकराचार्य के निज सचिव सुबोद्धानंद महाराज ने उत्तराधिकारियों के नामों की घोषणा की। द्वारका पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में निधन हो गया था। वह 99 वर्ष के थे। शिष्य ने बताया कि वह द्वारका, शारदा एवं ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य थे और पिछले एक साल से अधिक समय से बीमार चल रहे थे। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म 2 सितंबर 1924 को हुआ था : शिष्य दण्डी स्वामी सदानंद ने बताया था, स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने तपोस्थली परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में दोपहर 3.30 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि ज्योतिष एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म 2 सितम्बर 1924 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के दिघोरी गांव में हुआ था। उनके बचपन का नाम पोथीराम उपाध्याय था। स्वामी स्वरूपा नंद सरस्वती 1981 में बने थे शंकराचार्य स्वामी स्वरूपा नंद सरस्वती नौ साल की उम्र में अपना घर छोड़ कर धर्म यात्राएं शुरू कर दी थी और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जेल में रखा गया था। शंकराचार्य के अनुयायियों ने कहा कि वह 1981 में शंकराचार्य बने थे हाल ही में शंकराचार्य का 99वां जन्मदिन मनाया गया था। शंकराचार्य के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि अपनी धर्म यात्राओं के दौरान वह काशी पहुंचे और वहां उन्होंने ब्रह्मलीन श्रीस्वामी करपात्री महाराज से वेद-वेदांग एवं शास्त्रों की शिक्षा ली। यह वह समय था जब भारत को अंग्रेजों से मुक्त करवाने की लड़ाई चल रही थी। जब 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा लगा तो वह भी स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े और 19 साल की उम्र में वह क्रांतिकारी साधु के रूप में प्रसिद्ध हुए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,434