Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : शोरूम में भीषण अगलगी से 300 बाइक्स खाक, मालिक की मां की मौत

पलामू : शोरूम में भीषण अगलगी से 300 बाइक्स खाक, मालिक की मां की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/रांची। झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज में दो नंबर टाउन स्थित बाइक की शोरूम में बीती रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 300 बाइक्स जलकर खाक हो गई, वहीं दम घुटने से शोरूम के मालिक की मां की मौत हो गई है। आधा दर्जन लोग जख्मी भी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग की लपटें शुक्रवार दिन 11 बजे तक उठ रही थीं। बताया गया कि आग बीती रात करीब 11 बजे के आसपास लगी। आशंका है कि इसकी वजह शॉर्ट सर्किट है। शोरूम के पीछे ही इसके मालिक का आवास है। आग शोरूम से शुरू हुई और इसका गुबार पूरे घर में भी फैल गया। धुएं से दम घुटने से शोरूम मालिक सतीश कुमार साहू की वृद्ध मां की मौत ही गई। शोरूम के ही पीछे गाड़ियों का गोदाम एवं सर्विस सेंटर था। 3 तल्ले में बना गोदाम और सर्विस सेंटर बुरी तरह तबाह हो गया है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अगलगी की घटना की जानकारी देने जैसे ही वृद्ध महिला ऊपर गई, जहरीले धुएं की चपेट में आ गई। आग इतनी भयावह थी कि पांच दमकल की टीमों को लगना पड़ा। हालांकि बाद में कड़ी मशक्कत से आग को काबू पाया गया। वहीं, सतीश के पिता और उनके दो बच्चे और परिवार की महिलाओं को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेजा दिया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.