टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ रांची जिला की नवगठित कमेटी के पदधारी आज आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के कांके रोड स्थित आवास पर जाकर श्ष्टिाचार मुलाकात की। मौके पर नवगठित कमेटी के पदधारियों ने सुदेश कुमार महतो को पुष्पगुच्छ एवं भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट कर कमेटी के नये पदधारियों का परिचय कराया। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने नवगठित रांची जिला कमेटी के पदधारियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में अधिवक्ताओं का स्थान काफी उंचा है। किसी केस मुकदमा के चक्कर में पड़ने के साथ ही कई मामलों पर लोग अधिवक्ताओं से सलाह लेते हैं। श्री महतो ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के प्रति अधिवक्ताओं का भी दायित्व काफी बढ गया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता यदि चाहे तो समाज को एक नयी दिशा दे सकते हैं। उन्होंने नवगठित कमेटी के पदधारियों से कहा कि आप रांची जिला से ही समाज को नयी दिशा देने की शुरुआत करें, जो पूरे राज्य के लिए एक मिशाल बन सके। मौके पर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ रांची जिला कमेटी के अध्यक्ष अंजित कुमार महतो ने सुदेश कुमार महतो को भरोसा दिलाया कि कमेटी में सदस्यता अभियान का कार्य एक माह के अंदर पूरा कर लिया जायेगा एवं पूरी टीम रांची जिला में सामाजिक हित में कार्य कर एक अलग पहचान बनायेगी। मौके पर राज्य कमेटी के भरत चन्द्र महतो, रांची जिला कमेटी के अध्यक्ष अंजित कुमार महतो, सचिव जेपी महतो, संयुक्त सचिव दिलेश्वर प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष भूश्रेष्ठ कुमार महतो, मिडीया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद, राजेन्द्र महतो, निरंजन राम, प्रीति चौधरी समेत कई सदस्य शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.