Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

श्री सर्वेश्वरी समूह ने मनाया परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 86वीं जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री सर्वेश्वरी समूह ने मनाया परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 86वीं जयंती
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। शनिवार को श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) में परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की 86वीं जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री सर्वेश्वरी समूह- शाखा रांची में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी की जयंती को प्रत्येक वर्ष युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 5.30 बजे प्रभात फेरी (नगर भ्रमण) से की गयी। उसके उपरांत 8.30 बजे से परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तस्वीर की विधिवत पूजन एवं आरती किया गया। पूजन के बाद सद्ग्रन्थ सफल योनि का सामूहिक पाठ किया गया। उसके बाद प्रात: 10.30 बजे से युवा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मंगलाचरण यशवन्त नाथ शाहदेव ने किया तथा शाखा के संयुक्त मंत्री अभय सहाय ने विषय प्रवेश कराया एवं परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के जीवनी एवं उनकी महिमा पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में नयन मंजरी, सौरभ भारतीय, कीर्तिमान नाथ शाहदेव, शाम्भवी शाहदेव, सीमा कुमारी, बॉबी कुमारी, गौरीशंकर षाड़ंगी, मानवेन्द्र शाहदेव, ओमकार शाहदेव, संजय कुमार, उमाशंकर नन्द, ऋषभ सिंह, शैलजा शाहदेव, उपेन्द्र नाथ शाहदेव के साथ कुल 16 लोगों ने अपने विचार रखे। गोष्ठी का संचालन नवीन कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन हेमन्त नाथ शाहदेव ने किया। गोष्ठी के उपरान्त सामूहिक प्रसाद वितरण किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में स्थानीय अनाथालय आंचल शिशु आश्रम में बच्चों के बीच फल वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति माननीय दीपक रौशन भी शामिल हुए।
विज्ञापन