Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

भारत में फेसबुक-इंस्टाग्राम पर 2.7 करोड़ पोस्ट के खिलाफ Meta का बस एक्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारत में फेसबुक-इंस्टाग्राम पर 2.7 करोड़ पोस्ट के खिलाफ Meta का बस एक्शन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने जुलाई में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 2.7 करोड़ पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की। कंपनी ने बुधवार को अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 का पालन करने के लिए फेसबुक पर 2.5 करोड़ पोस्ट और इंस्टाग्राम पर 20 लाख पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की। कंपनी ने बताया कि फेसबुक पर 1.73 करोड़ स्पैम कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके बाद वयस्क नग्नता और यौन गतिविधि से संबंधित 27 लाख पोस्ट और हिंसक और ग्राफिक सामग्री से संबंधित 23 लाख पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन