Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

2024 तक झारखंड के 32000 गांवों तक समिति गठन करना हमारा लक्ष्य : आनंद कुमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
2024 तक झारखंड के 32000 गांवों तक समिति गठन करना हमारा लक्ष्य : आनंद कुमार
विज्ञापन
टीम एबीएन रांची। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत टोली की बैठक आज दिनांक 27 अगस्त, 2021 को पूर्वाहन 10:30 बजे से 4:00 बजे तक हरमू रोड स्थित विहिप प्रांत कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से क्षेत्र संगठनमंत्री (झारखंड-बिहार ) माननीय आनंद कुमार जी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार ने कहा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकतार्ओं का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित एवं समरस करना है। उन्होंने कहा प्रांत के सभी मंदिरों में साप्ताहिक सत्संग होना आवश्यक है। सत्संग से जहां एक ओर धर्म के प्रति श्रद्धा बढ़ती है वही समाज भी संगठित दिखाई पड़ता है। उन्होंने कहा 2024 तक झारखंड के सभी 32000 गांवों तक की समिति गठन करना हमारा लक्ष्य है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने बताया विगत 11 अगस्त को रक्षाबंधन उत्सव, 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस एवं 18 से 25 अगस्त तक विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस के अनेकों कार्यक्रम संपन्न हुए। उन्होंने बताया आगामी 11 सितंबर 2022 तक संगठन विस्तार कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें प्रांत के सभी पंचायत समिति का गठन किया जाएगा, 10 एवं 11 सितंबर को प्रांत के सभी जिला सत्संग प्रमुखों का अभ्यास वर्ग रांची में आयोजित की जाएगी, 13 सितंबर से 17 सितंबर तक देवघर में पूर्णकालिक कार्यकर्ता बैठक की जाएगी, 17 एवं 18 सितंबर को बजरंग दल अभ्यास वर्ग देवघर में किया जाएगा। 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक दुर्गाष्टमी का कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत सहमंत्री राम नरेश सिंह, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, गोरक्षा प्रांत प्रमुख गिरजा शंकर पांडेय, सत्संग प्रांत प्रमुख गणेश शंकर विद्यार्थी, रांची विभाग मंत्री किशुन झा, सिंहभूम विभाग मंत्री संजय चौरसिया, धनबाद विभाग मंत्री विनय कुमार, रांची विभाग सहमंत्री विकास सिंह, पलामू विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, गुमला विभाग संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह, धर्म प्रसार परियोजना प्रांत सहप्रमुख रेनू अग्रवाल, साहिबगंज विभाग संयोजिका शशि शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद झारखंड के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,190