Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

बाबा बर्फानी के पूजन के साथ आज सम्पन्न होगी अमरनाथ यात्रा

बाबा बर्फानी के पूजन के साथ आज सम्पन्न होगी अमरनाथ यात्रा
विज्ञापन
एबीएन सोशल डेस्क। पवित्र छड़ी मुबारक बुधवार को चंदनबाड़ी से शेषनाग की ओर रवाना हुई। शेषनाग में रात को विश्राम होगा। इसके बाद वीरवा र तड़के महंत दीपेंद्र गिरि साधुओं के समूहों के साथ छड़ी मुबारक को लेकर पवित्र गुफा पहुंचेंगे और श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर बाबा अमरनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आखिरी दर्शन होंगे। बाबा अमरनाथ की गुफा में धार्मिक अनुष्ठान और दर्शनों के पश्चात शाम को छड़ी वापस पहलगाम के लिए रवाना होगी। इसके उपरांत 12 अगस्त के दिन लिद्दर नदी के किनारे पूजन तथा विसर्जन होगा। इसके साथ ही श्री अमरनाथ यात्रा समाप्त हो जाएगी। वहीं, शेषनाग पहुंचने पर छड़ी मुबारक की पूजा-अर्चना की गई। दशनामी अखाड़े के महंत दीपेंद्र गिरि सहित देशभर से आए साधु-संत जत्थे में शामिल हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,945