टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर के तत्वावधान में आज रांची महानगर के दो नगरों की बैठक तीन बार ओंकार, एकात्मता मंत्र एवं तेरह बार विजय महामंत्र से प्रारंभ हुई। तत्पश्चात महानगर सह मंत्री जी के द्वारा सभी मंचस्थ अधिकारियों का परिचय हुआ। गुरुगोविन्द सिंह नगर की बैठक बिड़ला मैदान स्थित अवध वाटिका के सभागार में वहीं गौतम बुध नगर की बैठक किशोरगंज स्थित प्रांत कार्यालय शक्ति आश्रम में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो ने कहा कि अपने सभी मान बिंदुओं की रक्षा हेतु हमें संगठित होने की आवश्यकता है। बैठक को मार्गदर्शक मंडल के संयोजक स्वामी श्रीकृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी जी ने भी संबोधित किया। बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रम दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति की बहनों द्वारा ग्यारह अगस्त को रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम पर सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी एवं सेना के जवानों को राखी बांधने एवं बजरंग दल के द्वारा चौदह अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाने, अमृत महोत्सव व विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस सभी समितियों पर मनाने का विस्तृत रूप से चर्चा व योजना बनी। गौतम बुद्ध नगर की बैठक के पश्चात बजरंग दल ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती की। बैठक में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत मार्गदर्शक मंडल के संयोजक पूज्य स्वामी श्रीकृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो, रांची विभाग के सेवा प्रमुख रविशंकर राय, रांची महानगर अध्यक्ष माननीय कैलाश केशरी, महानगर सह मंत्री विश्वरंजन, रांची महानगर सेवा प्रमुख नागेंद्र शुक्ला, गुरुगोविंद सिंह, नगर अध्यक्ष मुरारी प्रसाद एवं विभिन्न खंडों से विहिप, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति की कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के रांची महानगर के सह मंत्री विश्वरंजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।