Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

351 महिलाएं करेंगी आदि शक्ति श्री जीण माता का सिंधारा और श्रृंगार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
351 महिलाएं करेंगी आदि शक्ति श्री जीण माता का सिंधारा और श्रृंगार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा आगामी 9 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को स्थानीय डंगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्विट हॉल में जीण माता जी के सावन सिंधरा महोत्सव का आयोजन दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जायेगा। इस महोत्सव में राजस्थान की मशहूर भजन गायिका एवं लोक गायिका श्रीमती आशा वैष्णव एवं उनकी टीम द्वारा सुमधुर भजनों की गंगा प्रवाहित की जायेगी। इस महोत्सव में राजस्थानी पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में श्री जीण माता परिवार, रांची की महिला सदस्यों द्वारा आदि शक्ति श्री जीण माता का सिंधारा एवं श्रृंगार किया जाएगा। इसके तहत माता का मेहंदी महोत्सव गजरा महोत्सव, चुंदड़ी महोत्सव, झूला उत्सव, कार्यक्रम किया जाएगा। महोत्सव का समापन रात्रि 8:15 बजे माता की महाआरती के साथ किया जाएगा। आदि शक्ति श्री जीण माता के सिंधाराम महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय पालीवाल एवं परिवार के सौजन्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों द्वारा योगदान दिया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश अग्रवाल एवं सचिव दिलीप पटवारी ने संयुक्त रूप से बताया की 351 महिलाएं द्वारा आदि शक्ति श्री जीण माता का सिंधारा एवं श्रृंगार करेगी और उन्होंने समिति के सदस्यों से आग्रह किया समय से पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,143