Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सराहनीय : मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा और गरीब बेटियों की शादी करायेगी ब्राह्मण महासभा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सराहनीय : मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा और गरीब बेटियों की शादी करायेगी ब्राह्मण महासभा
विज्ञापन
मेदिनीनगर। देवी मंडप सुदना के प्रांगण में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजा पाठक व संचालन विजय शंकर ओझा ने किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि महासभा के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी व संरक्षक विजय तिवारी मौजूद थे। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि पुरूषों के समान महिलाएं भी महासभा को मजबूत प्रदान करने में लगी हैं। यह समाज के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष द्वारा सदस्यता अभियान चलाने की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक लोग महासभा से जुड़ सकें। कहा कि समाज के मेधावी बच्चे को ब्राह्मण महासभा उनके शिक्षा के लिए हरसंभव मदद करेगी। गरीब बेटी की शादी महासभा करायेगा। बेटा- बेटी की शादी में परेशानी होने पर लोग महासभा के कार्यालय में आकर पंजीयन करायें। महासभा योग्य वर व कन्या चुनने में महासभा मदद करेगी। महासभा के अध्यक्ष ने सुशीला मिश्रा को जिला महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष और पुनिता देवी को महासचिव मनोनीत किया है। सम्मेलन में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की गयी। महामंत्री अजीत पाठक, रमाकांत पांडेय, संजीव दूबे, हिमांशु द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रभात दूबे, छोटू दूबे, फोटू दूबे, सचिव दिनेश पांडेय, सुधीर तिवारी, कोषाध्यक्ष गोपेश पाठक, सदर प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष आशुतोष तिवारी लेस्लीगंज अमित तिवारी, लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष विनोद उपाध्याय को बनाया गया। सम्मेलन में धर्मराज तिवारी, अरविंद द्विवेदी, अमरेश पांडेय, मनीष उपाध्याय, बीएन पांडेय, संतोष पाठक, कामख्या पांडेय, दीनबंधु तिवारी, अनिता देवी, इंदेश्वर पासवान, किरण देवी समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 90,449