Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

पेरिस के सैलून तक पहुंचा "बिग बी" का हेयरस्टाइल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पेरिस के सैलून तक पहुंचा "बिग बी" का हेयरस्टाइल
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमिताभ बच्चन के हेयरस्टाइल को पेरिस में भी पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये पांच दशक हो गये हैं। अमिताभ सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर में भी बेहद लोकप्रिय हैं। अमिताभ के हेयरस्टाइल को बहुत लोग कॉपी करते हैं। अमिताभ के हेयरस्टाइल की शोहरत विदेशों तक पहुंच गयी है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम एकाउंट से पेरिस के एक सैलून की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, कोई पेरिस में था, उसकी तरफ से यह सरप्राइज आया है। उसने सैलून देखा, जिसमें मेरी फोटो लगी थी। हे भगवान, आखिर दुनिया को हो क्या रहा है। अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ ब्रह्मास्त्र के रक्षक की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म 09 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,044