टीम एबीएन, लोहरदगा/रांची। पवित्र सावन माह पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन द्वारा गुरुवार को अग्रसेन भवन में धूमधाम से सावन उत्सव मनाया गया। मौके पर महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियों व पारंपरिक साज सज्जा में सज-धज कर शामिल हुईं। इस दौरान महिलाओं ने सावन के गीतों पर झूमते हुए अपने नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर कई प्रकार के खेल एवं संस्कृति कार्यक्रम आयोजित की गई। महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव के दौरान झूले लगाये गये। हरे रंग के साड़ियों में सजी महिलाओं ने एक-दूसरे को झूला झुलाया। संगीत और नृत्य ने आयोजन में चार-चांद लगा दिए। समाज की महिलाओं ने सावन के लोकगीत गाकर उत्सव के माहौल को खुशनुमा बना दिया। मौके पर रश्मि अग्रवाल, आंसू खत्री, नीतू अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, नीति अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, राखी अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में सभी समाज के महिलाएं उपस्थित थे।