Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

तीसरी सोमवारी : बाबा नगरी में तीन लाख कांवरियों के जलाभिषेक करने का अनुमान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
तीसरी सोमवारी : बाबा नगरी में तीन लाख कांवरियों के जलाभिषेक करने का अनुमान
विज्ञापन
टीम अवबन, देवघर/रांची। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा धाम मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। आज अहले सुबह 3:45 बजे हुई सरकारी पूजा के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। सरकारी पूजा के दौरान प्रधान पुरोहित ने षोडशोपचार पूजा से बाबा की विशेष पूजा अर्चना की। आज जिला प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी और नई रणनीति काफी काम आई। पहली बार ऐसा हुआ है कि सावन की सोमवार को कतार कुमैठा स्टेडियम तक नहीं पहुंची। नई रणनीति काफी काम आई और कतार को नंदन पहाड़ तक सीमित रखा गया। देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट और देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्रि की रणनीति ने भीड़ को लंबी दूरी तक नहीं जाने दिया, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा हो रही है और उन्हें लंबी दूरी कतार के लिए तय नहीं करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ रविवार को देर रात तकरीबन 11 बजे तक जल अर्पण कराया गया जिससे भीड़ काफी हद तक काबू पाने में सफलता मिल गई। देवघर जिला प्रशासन का अनुमान है कि सावन की तीसरी सोमवारी को तकरीबन तीन लाख के करीब भक्त जल अर्पण करेंगे जो कि दूसरी सोमवारी से ज्यादा होगी। लेकिन बेहतर प्रबंधन के कारण भक्तों की कतार को सीमित रखा गया है और जल अर्पण करने की गति को काफी तेज रखा गया है। इसके कारण श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिल रही है। देवघर बाबा मंदिर में जल अर्पण लगातार जारी है और इसके लिए भी लंबी-लंबी कतार लग रही है। कुल मिलाकर तीसरी सोमवारी को बेहतर प्रबंधन की बदौलत जिला प्रशासन ने अब तक जनसैलाब को कंट्रोल करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन