Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

आरएसएस और विहिप दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी धराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आरएसएस और विहिप दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी धराया
विज्ञापन
एबीएन सोशल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के झंडेवालान में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यलय को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत वीएचपी कार्यालय पहुंची और आरोपी रामकुमार को हिरासत में ले लिया। सेंट्रल दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोपहर 12:41 बजे सूचना मिली कि झंडेवालान मंदिर के द्वितीय तल पर स्थित विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों को किसी ने धमकी दी है कि वह विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय को बम से उड़ा देगा। उस स्थान पर पहुंचने पर रामकुमार पांडे नाम का व्यक्ति मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी उम्र लगभग 26 साल है और वह मध्य प्रदेश के सीधी स्थित भटवाली गांव का रहना वाला है। उसने खुद को स्नातक तक पढ़ा हुआ बताया और उसके पिता सीधी के सरकारी अस्पताल में ड्राइवर हैं। पुलिस के मुताबिक, वह 22 जुलाई को अपनी मौसी के साथ दिल्ली आया था, जो फतेहपुर बेरी इलाके में रहती है। दिल्ली आने पर वह आरएसएस मुख्यालय पहुंचा और यहां वीएचपी दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी दी। उसे शिकायत थी कि उसके गांव के एक परिवार को ईसाई बना दिया गया, लेकिन कोई उनके लिए कुछ नहीं कर रहा है। इसी बात को लेकर उसे काफी गुस्सा था। पुलिस ने बताया कि वह आरएसएस समर्थक होने का दावा कर रहा है, लेकिन उससे शिकायत है कि आरएसएस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कुछ नहीं कर रहे हैं। उसने सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए आरएसएस पदाधिकारियों के सामने ये शब्द कहे। फिलहाल उससे स्पेशल सेल व स्पेशल ब्रांच के स्टाफ पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन