Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

सावन की दूसरी सोमवारी : रांची पहाड़ी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सावन की दूसरी सोमवारी : रांची पहाड़ी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। सावन की दूसरी सोमवारी पर राजधानी के शिवालयों में भक्त सुबह से ही भगवान भोलेनाथ की पूजा करने पहुंच रहे हैं। रांची के सुप्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। यहां सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों से भक्त पूजा करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि के लिए बाबा से प्रार्थना कर रहे हैं। रांची पहाड़ी मंदिर पहुंचे लोगों ने कहा कि निश्चित रूप से 2 वर्ष के बाद पूजा करने का मौका मिला है। कोरोना की वजह से लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। अब मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति मिली है, जिसको लेकर भक्तों में उत्साह है। जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन के लोगों की तरफ से भी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर में पूजा करने पहुंचीं नम्रता मिश्रा ने बताया कि मंदिर में बाबा का जलाभिषेक करने के बाद भक्तों में काफी खुशी है। वहीं व्यवस्था को लेकर उन्होंने बताया कि बेहतर इंतजाम की वजह से इस वर्ष भक्त आसानी से पूजा कर पा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन के सदस्यों ने बताया कि कोरोना जांच की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की गई थी, लेकिन मंदिर परिसर में बूस्टर डोज और जांच की व्यवस्था को शुरू नहीं की गयी है; क्योंकि इस वजह से भीड़ बढ़ती है जिसे नियंत्रित करना कभी कभी मुश्किल हो जाता है। पहाड़ी मंदिर के अलावा राजधानी के अन्य शिवालयों में भी जिला प्रशासन की तरफ से मेडिकल टीम की तैनाती की गई है ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में भक्तों को तत्काल मेडिकल सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन