Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्रावणी मेला : बासुकीनाथ धाम में 1.20 लाख शिवभक्तों ने की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्रावणी मेला : बासुकीनाथ धाम में 1.20 लाख शिवभक्तों ने की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। बिहार के सुल्तानगंज एवं भागलपुर से गंगा जल लेकर पैदल कांवर यात्रा करने वाले लगभग 1.20 लाख श्रद्धालुओं ने श्रावणी मेला के नौवें दिन बाबा बासुकीनाथ धाम में जलाभिषेक किया और पूर्ण श्रद्धा भक्ति और "बोल बम" के जयघोष के साथ पूजा अर्चना की। बासुकीनाथ मेला प्रबंधन समिति के मुताबिक श्रावणी मेला के नौवें दिन बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले पट खुलने के पहले से ही कांवर यात्रियों की लम्बी कतार लगी गयी जो देर शाम तक जारी है। आज जलार्पण काउंटर से 20497 और शीघ्र दर्शनम के कूपन की सुविधा के तहत 2500 श्रद्धालुओं समेत एक लाख 20 हजार 785 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गेरुआ वस्त्र धारी कांवर यात्रियों के जयघोष से बासुकीनाथ बाबा का मंदिर परिसर गूंजायमान हो रहा है। समिति ने बताया कि शीघ्र दर्शनम के कूपन से 7 लाख 50 हज़ार रुपये प्राप्त हुए तथा चांदी के 10 ग्राम के 9 सिक्के की बिक्री हुई। इस तरह शुक्रवार को गोलक से 31780 दान पेटी से 1 लाख 50 हज़ार 770 तथा अन्य स्रोतों से 63,136 रुपये प्राप्त हुए। वहीं गोलक से 88 ग्राम चांदी प्राप्त हुए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,658